चंडीगढ़ : शादी विवाद को लेकर वूमैन स्टेशन पहुंचे लड़का और लड़की पक्ष वालों में सैक्टर-17 थाने के बाहर खूब मारपीट हुई। मौके पर टीम को लेकर सैक्टर-17 थाना प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने मारपीट करने वाले 8 लोगों को दबोच लिया। लड़के वालों ने आरोप जड़ा कि लड़की पक्ष ने उन पर हमला किया। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने लड़का पक्ष के चार और लड़की पक्ष के 3 लोगों पर धारा-107/151 के तहत कलंधरा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के जिला संगरूर के गांव सुनाम निवासी 25 साल के बलजीत सिंह ने बताया कि मलोया में रहने वाली एक लड़की से साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 7 माह से लड़की के परिजन उसे अपने घर ले गए और बलजीत सिंह को मारने की धमकियां देते थे। चंडीगढ़ के वूमैन सेल में भी दोनों पक्षों की शिकायत अभी विचाराधीन हैं। बुधवार को दोनों पक्षों को वूमैन सैल में बुलाया था और जब वो सैक्टर-17 थाने के बाहर पहुंचा तो लड़की पक्ष व अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। विरोध में लड़के पक्ष ने भी लड़की वालों से मारपीट की।