जयपुर- पद्मावती के विरोध के चलते फिल्ममेकर्स ने फिलहाल रिलीज टाल दी है। ये भी कहा कि भारत में रिलीज से पहले फिल्म विदेश में रिलीज नहीं होगी। पद्मावती को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने बिना कट लगाए स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है।नाहरगढ़ फोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक शख्स की लाश लटकी मिली। पास में ही पत्थरों पर लिखा मिला कि पद्मावती का विरोध करने वालों हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कहा कि पद्मावती फिल्म से जुड़ी जो धमकियां पत्थर पर लिखी मिली हैं, वो इसी व्यक्ति से जुड़ी हैं या नहीं, कहना मुश्किल है।राजस्थान में करणी सेना, बीजेपी लीडर्स और हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। राजपूत करणी सेना का मानना है कि इस फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। लिहाजा, फिल्म को रिलीज से पहले पार्टी के राजपूत प्रतिनिधियों को दिखाया जाना चाहिए।
