सादिक- जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सादिक निवासी जज सिंह, पुत्र गुरमीत सिंह अपनी पुत्रबधू रजनी और पोते गुरनूर सहित मोटरसाकिल पर किसी करीबी रिश्तेदार को मिलने के लिए गांव जोधपुर जा रहे थे।किंतु जब वह गांव संगराहूर में पंहुचे तो उनकी ट्रैक्टर ट्राली से साथ टक्कर हो गई, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल अस्पताल फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है।
