भगता भाई- प्रेम संबंधों के चलते एक युवती ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि गांव केसर सिंह वाला निवासी रीटा (काल्पनिक नाम) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर कर्मचारी थी। उसके गांव के युवक कुलविंद्र सिंह के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि आरोपी कुलविंद्र सिंह जब कामकाज के सिलसिले हेतु बाहर गया हुआ था तो किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। इसी बात को लेकर युवती ने गुस्से में आकर सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

