नई दिल्ली : मोदी सरकार देश के युवाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्याद युवा उससे जुड़ सके और अपना भविष्य संवार सकें। इस दिशा की ओर नए कदम बढ़ाते हुए मोदी सरकार एक कंपीटिशन के जरिए युवाओं को लाखों रुपए का इनाम जीतने का मौका दे रही है। ताकि युवाओं को आगे बढ़ने औऱ अपना हुर दिखाने का मौका मिल सकें। अस कंपीटिशन में हिस्सा लेने के लिए आपके पास सिर्फ 9 दिन बचे हैं।वूमन एंड चाइल्स डेवलपमेंट मिनिस्ट्री के नेशनल न्यूट्रिशियन मिशन के तहत करवाए जाने वाले इस कंपीटिशन में सिर्फ भारतीय नागरिकता वाले लोगों के लिए है। विनर का लोगो और टैगलाइन, वूमन एंड चाइल्स डेवलपमेंट मिनिस्ट्री के अधीन आने वाली नेशनल न्यूट्रिशियन मिशन की इंटरलेक्चुअल प्रॉपर्टी होगी इस पर विनर का अधिकार नहीं होगा। इसके अलावा मिनिस्ट्री से जुड़े लोग या उनके परिवार के लोग इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सरकार ने देश को चरणबद्ध तरीके से कुपोषण से मुक्त करने के लिए नेशनल न्यूट्रिशियन मिशन की शुरुआत की है। पिछले दिनों ही कैबिनेट बैठक में इसकी स्थापना को मंजूरी दे दी गई। अगले तीन वर्षों के लिए मिशन के तहत 9046.17 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

