नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के जंगलों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मंगलवार को पाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामप्रवेश के तौर पर की गई है।इस बात का संदेह है कि आरोपी ने तकरीबन छह-सात दिन पहले आत्महत्या की। पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति संभवत: मजदूर या सुरक्षा गार्ड के रूप में परिसर में काम करता था।विश्वविद्यालय कैंपस में शव मिलने के बाद एक कैमरा लगा ड्रोन भी मिला है, विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन यादव ने दिल्ली पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
