लुधियाना: लोक इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कांग्रेसी नेता कंवलजीत सिंह कडवल के वर्करों द्वारा उन पर मीटिंग दौरान हमला करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक सिमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने पार्टी वर्करों के साथ एक घर में मीटिंग कर रहे थे कि अचानक वहां कांग्रेसी नेता कंवलजीत सिंह गुट के 300 के करीब वर्करों ने उन पर उक्त घर में दाखिल होकर हमला कर दिया और तोडफ़ोड़ की। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि वार्ड नं. 49 के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी की मां इस बार चुनाव लड़ रही है, जिसके पक्ष में कंवलजीत सिंह के वर्करों ने सिमरजीत बैंस और उसके साथियों पर हमला किया गया। उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी व विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैहरा भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया है।

