शाहकोट : अपनी ही बहू को 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखने तथा उससे मारपीट करने के आरोप में शाहकोट के मॉडल टाऊन निवासी (पति) लवप्रीत सिंह तथा (सुसर) जयदेव सिंह के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आज शाम मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन मुस्कान शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 29 जनवरी 2017 को मॉडल टाऊन निवासी लवप्रीत सिंह के साथ हुई थी। न तो मुस्कान के माता-पिता हैं और न ही कोई भी बहन-भाई है। शादी के कुछ समय बाद ही उसके सुसराल वाले उससे मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उसका जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया था। बाद में उसके पति तथा सुसर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया, जिसका केस अभी चल रहा है। 15 फरवरी की रात को वह शाहकोट आई थी और मॉडल टाऊन अपने किसी परिचित के घर जा रही थी कि रास्ते में उसके पति ने सिर पर किसी चीज से प्रहार कर उसे बेहोश कर दिया। वह बाद में उसे उठाकर अपने घर ले गया। घर में उसे 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। आज वह किसी तरह से वह अपने सुसरालियों के चंगुल से छूटकर पड़ोसी देवी दयाल पुत्र मुन्नी लाल की छत पर पहुंची और सहायता के लिए पुकारा। उसकी आवाज को सुनकर जमा हुए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

