Thursday, September 17, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home WORLD

तेहरान में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सुरक्षा बलों के पांच जवानों की मौत

admin by admin
in WORLD
0
तेहरान में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सुरक्षा बलों के पांच जवानों की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सुरक्षा बलों के पांच जवानों की मौत हो गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन सौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सरकार द्वारा सूफी मतावलंबियों की कथित प्रताडऩा के विरोध में गोनाबाड़ी दरवेश कल रात सड़कों पर उतरे और अपने सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर थाने के पास जमा हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ईरानी मानवाधिकार केंद्र के अनुसार ईरान में गत दो महीने में कई दरवेशों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दस लोग 14 जनवरी को सूफी अनुयायियों की रिहाई की मांग को लेकर रैली कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई में घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने एक बस से तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई तथा उन लोगों ने एक सुरक्षाकर्मी को कार से कुचल कर तथा एक अन्य की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता मोंतजर-अल-मेहदी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में दो चालकों सहित तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान लगभग 30 पुलिस अधिकारी तथा कुछ प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं। उधर, गोनाबाड़ी सूफी मतावलंबियों ने मज्जूबन वेबसाइट पर बताया है कि पुलिसकर्मियों ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। गौरतलब है कि सूफीवाद इस्लाम धर्म का सबसे शांतिपूर्ण पंथ है। ईरानी सरकार द्वारा लगातार दबाव डाले जाने के बावजूद इस समूह के मतावलंबियों का सशस्त्र संघर्ष का इतिहास नहीं है।

Post Views: 40
Previous Post

कारोबारियों के कुंभ ‘इन्वेस्टर्स समिट’ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

Next Post

टोक्यो में बनने वाली 70 मंजिला इस इमारत में घर, ऑफिस, दुकानें व होटल भी शामिल

Next Post
टोक्यो में बनने वाली 70 मंजिला इस इमारत में घर, ऑफिस, दुकानें व होटल भी शामिल

टोक्यो में बनने वाली 70 मंजिला इस इमारत में घर, ऑफिस, दुकानें व होटल भी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800