No Result
View All Result
Thursday, July 9, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिअद की पोल खोल रैली का जवाब रोजगार मेले से दिया

admin by admin
in PUNJAB
0
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिअद की पोल खोल रैली का जवाब रोजगार मेले से दिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लुधियाना- कैप्टन सरकार की नाकामी के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल द्वारा प्रदेशभर में आयोजित की जा रही पोल खोल रैलियोंं का जवाब कांग्रेस ने ‘घर-घर रोजगार’ योजना से दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने जन्मदिन पर 9,521 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लुधियाना में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए दावा किया कि सरकार ने एक साल में 1.61 लाख युवाओं को नौकरियां प्रदान कीं। हालांकि कैप्टन ने स्वीकार किया कि उनके पास सरकारी नौकरियां नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक छोटा सा राज्य है और हमारे पास जितने सरकारी पद खाली हो रहे हैं, उन्हें भरा जा रहा है, लेकिन सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देना असंभव है। सरकार देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों के साथ मिलकर युवाओं को नौकरी प्रदान कर रही है। लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में कैबिनेट के आला मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता मौजूद रहे। कैप्टन ने कहा कि 8 अप्रैल को पटियाला में हेल्थ एंड मेडिकल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसका युवा लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा सरकार प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी खोल रही है, जिससे युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे। सरकार जल्द ही स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी भी खोलेगी।

Post Views: 74
Previous Post

सुनील जाखड़ ने फतेहगढ़ चूडिय़ां में धन्यवादी रैली को संबोधित किया

Next Post

उत्तराखंड के जौनपुर ब्लॉक में रविवार को बकरियों का अनोखा स्वयंवर

Next Post
उत्तराखंड के जौनपुर ब्लॉक में रविवार को बकरियों का अनोखा स्वयंवर

उत्तराखंड के जौनपुर ब्लॉक में रविवार को बकरियों का अनोखा स्वयंवर

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800