No Result
View All Result
Thursday, July 9, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home ENTERTAINMENT

इरफ़ान की बीमारी को लेकर उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी

admin by admin
in ENTERTAINMENT
0
इरफ़ान की बीमारी को लेकर उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई-अभिनेता इरफ़ान की बीमारी को लेकर हो रही तमाम तरह की चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इरफ़ान की तबियत के बारे में रूचि लेने पर ऊर्जा न खर्च करने की अपील की है। बता दें कि कुछ समय से इरफ़ान गंभीर रूप से बीमार हैं। पहले ख़बर आई थी कि उन्हें पीलिया हुआ है और फिर ये ख़बरें उड़ीं कि उन्हें ब्रेन कैंसर है और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अस्पताल ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया। इस बारे में इरफ़ान की एक पोस्ट से लोगों की चिंता बढ़ गई जब उन्होंने कहा कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी है जिसके बारे में जांच पूरी होते ही वो ख़ुलासा करेंगे। लगातार आ रही तरह तरह की ख़बरों पर इरफ़ान की पत्नी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर लोगों से चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है – ” इस बारे में जानकारी लेने में अपनी कीमती ऊर्जा न ख़र्च करें। मेरा बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर एक योद्धा है , वो राह में आने आने वाली हर बाधा को बड़ी ही शालीनता से पार कर रहे हैं। मैं आपके फोन और संदेश का जवाब नहीं दे पा रही हूं इसके लिए मुझे खेद है। पूरी दुनिया से इरफ़ान के लिए हो रही प्रार्थना और चिंता के लिए मैं आपकी आभारी हूं। सुतापा ने आगे लिखा है कि वो लोगों से आग्रह करती हैं कि जीवन की बहती धारा और उसके संघर्ष को पार कर उसकी जीत पर ध्यान लगाएं। मेरा परिवार भी जल्द ही इस प्रक्रिया में शामिल होगा। मैं इस समय इस ‘युद्धभूमि’ में रणनीति पर ध्यान दे रही हूं, जिस युद्ध में मुझे फतह करनी हैl ये सब इतना आसान नहीं लेकिन परिवार, दोस्त और इरफ़ान के फैन्स की एकजुटता मुझे इस जीत को सुनिश्चित करने की उम्मीद देगी l  इस पूरी पोस्ट को आप यहां पढ़ सकते हैं –

Post Views: 63
Previous Post

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने जूता फेंका

Next Post

पत्नी की जासूसी करवाने का आरोप झेल रहे नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को राहत

Next Post
पत्नी की जासूसी करवाने का आरोप झेल रहे नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को राहत

पत्नी की जासूसी करवाने का आरोप झेल रहे नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को राहत

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800