No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

UN ने जारी की 139 पाक आतंकियों की नई लिस्ट, हाफिज सईद और दाऊद का नाम भी शामिल

admin by admin
in BREAKING
0
UN ने जारी की 139 पाक आतंकियों की नई लिस्ट, हाफिज सईद और दाऊद का नाम भी शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवादियों और आतंकी संगठनों की मंगलवार को संयुक्त लिस्ट जारी की है। इस नई लिस्ट में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और भारत में कई मामलों को लेकर वांछित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल किया गया है। इस लिस्ट में 139 नाम पाकिस्तान से हैं। इस सूची में पहला नाम अयमान अल-जवाहिरी का है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि जवाहिरी अभी भी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास कहीं रह रहा है। लिस्ट में जवाहिरी के कुछ सहयोगियों का भी नाम है, जो उसके साथ ही छिपे हैं।

‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, लिस्ट में उन सभी के नाम हैं जो पाकिस्तान में रह रहे हैं, वहां से संचालित हो रहे हैं या फिर ऐसे संगठनों से जुड़े हैं जो आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी धरती का इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तान स्थित जिन आतंकी संगठनों को इस सूची में शामिल किया गया है उनमें अल रशीद ट्रस्ट, हरकतुल मुजाहिदीन, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान, वफा मानवीय संगठन, जैश-ए-मोहम्मद, रबिता ट्रस्ट, लश्क-ए-झांगवी, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे कई संगठन हैं। सूची में एक दर्जन से ज्यादा उन आतंकियों के नाम हैं जिन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर अमेरिका को सौंपा जा चुका है। लिस्ट में भारतीय दाऊद इब्राहिम कासकर का भी नाम है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुताबिक, दाऊद के पास कई पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं जो रावलपिंडी और कराची से जारी किए गए हैं। यूएन का दावा है कि दाऊदा का कराची के नूराबाद इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में राजसी ठाट-बाट वाला बंगला है। लश्कर सरगना हाफिज सईद का नाम लिस्ट में ऐसे आतंकी के तौर पर शामिल किया गया है जिसे कई आतंकवादी वारदातों में शामिल होने की वजह से इंटरपोल तलाश रहा है। लश्कर का मीडिया प्रभारी और हाफिज के सहयोगी अब्दुल सलाम और जफर इकबाल को भी सूची में डाला गया है। हाफिज की तरह ही इंटरपोल को इन सबकी तलाश है।

Post Views: 108
Tags: Pak TerroristWorld terrorist List
Previous Post

दिल्ली सरकार का सामने आया ‘राशन घोटाला’, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Next Post

पानी के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे धर्मवीर गांधी

Next Post
पानी के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे धर्मवीर गांधी

पानी के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे धर्मवीर गांधी

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982