No Result
View All Result
Saturday, March 21, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home WORLD

भूकंप से हिला जापान, आधी रात को घरों से बाहर निकले लोग

admin by admin
in WORLD
0
भूकंप से हिला जापान, आधी रात को घरों से बाहर निकले लोग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जापान के पश्चिमी हिस्से में आज आये 5.6 तीव्रता के भूकंप में पांच लोग घायल हो गये। झटके से भवन और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। वहीं एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भूकंप के तेज झटके महसूस हो सकते हैं। क्योदो संवाद समिति की खबर के अनुसार, यूएसजीएस ने इसकी तीव्रता 5.6 बतायी है। वहीं जापान भूकंप एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी।
भूकंप का झटका हिरोशिमा से करीब 96 किलोमीटर दूर होन्शु द्वीप में सबसे ज्यादा महसूस हुआ। झटका स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजकर बत्तीस मिनट पर महसूस हुआ।

जापानी एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। एजेंसी के अधिकारी तोशीयुकी मात्सुमोरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जिन क्षेत्रों में झटके महसूस हुए हैं हम वहां के लोगों से आने वाले सप्ताह में सचेत रहने की अपील करते हैं क्योंकि संभवत: भविष्य में यहां पांच तीव्रता के झटके महसूस किये जाएं। ’’गौरतलब है कि जापानी स्केल पर सबसे तेज भूकंप की तीव्रता सात है।

उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद आने वाले झटके अगले दो-तीन दिन तक जारी रह सकते हैं। आज आये भूकंप में पांच लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी को जानलेवा क्षति नहीं पहुंची है। इनमें से एक 17 वर्षीय किशोर की बिस्तर से गिर कर टांग टूट गयी है। ओदा शहर के करीब 100 मकानों में जलापूर्ति बाधित हो गयी है। सेना को वहां अस्थाई जल प्रबंधन के लिए भेजा गया है। कुछ भवनों और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। अन्य कहीं से किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

Post Views: 95
Tags: Japan Earthquakejapan news
Previous Post

आर्बिट बस में सैनिक की पत्नी से अश्लील हरकत

Next Post

पेंशन की खातिर बेटे ने मां के शव को 3 साल तक फ्रीजर में छुपाए रखा

Next Post
पेंशन की खातिर बेटे ने मां के शव को 3 साल तक फ्रीजर में छुपाए रखा

पेंशन की खातिर बेटे ने मां के शव को 3 साल तक फ्रीजर में छुपाए रखा

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982