Thursday, September 10, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

फ्लाइट का उद्घाटन करने आए थे कैप्टन, BJP नेताओं को उतरता देख वापस लौटे

admin by admin
in PUNJAB
0
फ्लाइट का उद्घाटन करने आए थे कैप्टन, BJP नेताओं को उतरता देख वापस लौटे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ को लेकर पंजाब में गुरुवार को सियासत गरमा गई. यहां पठानकोट-दिल्ली के बीच पहली 70 सीटर विमान सेवा गुरुवार को शुरू हुई. इसका उद्घाटन करने के लिए करीब आधा घंटा पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे थे.

इस बीच जब फ्लाइट दिल्ली से पठानकोट एयरपोर्ट पहुंची तो उसमें से भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, विजय सांपला समेत कई भाजपा नेता उतरे. यह देख मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किए बिना ही एयरपोर्ट लाउंज से ही वापस चले गए.

हालांकि, उन्होंने फ्लाइट में आए बाकी यात्रियों से बात की. बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ भी फ्लाइट में आए थे. कैप्टन की गैर मौजूदगी में उक्त नेताओं ने केक काटा. फ्लाइट का स्वागत किया और फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया.

बता दें कि फ्लाइट शुरू कराने में सीएम अमरिंदर सिंह का अहम रोल होने का प्रचार कांग्रेस कई महीने से कर रही है. वहीं, इस बारे में राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक का कहना है कि कांग्रेसी विधायक केंद्र सरकार की योजनाओं का झूठा क्रेडिट लेना चाहते हैं. सवा एक साल में कांग्रेस सरकार ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया. यदि किया हो तो लेखा-जोखा बताए.

गौरतलब है कि उड़ान योजना के तहत अलायंस एयर दिल्ली और पठानकोट के बीच सेवा दे रही है. इसका टिकट 2,570 रुपये है. इस रूट पर तीन दिन ये हवाई सेवा सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को उपलब्ध होगी.

बताया जा रहा है कि फ्लाइट एआई 835 दिल्ली से सुबह 9:55 पर चलेगी और सुबह 11:30 पर पठानकोट पहुंचेगी. जबकि वापसी की फ्लाइट 11:50 बजे सुबह चलेगी और दिल्ली 1:45 बजे दोपहर पहुंचेगी. मालूम हो कि पठानकोट ऐसा 21वां शहर है जिसे उड़ान योजना के तहत दिल्ली से जोड़ा गया है. इस योजना में अलायंस एयर, एयर इंडिया का सहयोगी उपक्रम है, जो टायर-2 और टायर-3 शहरों में सेवा देती है.

Post Views: 111
Tags: Caption feel insulted
Previous Post

कबड्डी मैच देखने गए अकाली नेता पर फेंका जूता

Next Post

डेटा लीक: सवालों के घेरे में फेसबुक, लेकिन कब आएगी WhatsApp की सफाई

Next Post
डेटा लीक: सवालों के घेरे में फेसबुक, लेकिन कब आएगी WhatsApp की सफाई

डेटा लीक: सवालों के घेरे में फेसबुक, लेकिन कब आएगी WhatsApp की सफाई

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800