Sunday, September 6, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

गांव का प्रधान हो या देश का, कोई नियमों से ऊपर नहीं : मोदी

admin by admin
in INDIA, WORLD
0
गांव का प्रधान हो या देश का, कोई नियमों से ऊपर नहीं : मोदी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना काल में 5 बार मोदी का संबोधन
   *   19 मार्च- जनता कर्फ्यू का ऐलान
   *   24 मार्च- 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान
   *   03 अप्रैल- दीप जलाने की अपील
   *   14 अप्रैल- लॉकडाउन-2 की घोषणा
   *   12 मई – लॉकडाउन 4 का ऐलान
दिल्ली (प्रेस की ताकत न्यूज डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब हम अनलॉक 2 में प्रवेश कर रहे हैं. हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार होता है ये मामले बढ़ जाते हैं. ऐसे में आप सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान.
मोदी ने कहा कि जब से अनलॉक शुरू हुआ है लोगों में लापरवाही बढ़ गई है. पहले हम बहुत सतर्क थे लेकिन आज जब ज्यादा सतर्कता की जरूरत है तो लापरवाही बढ़ना चिंता का कारण है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था. अब देश के नागरिकों को फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है. जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें रोकना होगा और समझाना होगा. आपने खबरों में देखा होगा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13 हजार का जुर्मान लग गया क्योंकि वे सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने गए थे. भारत में भी स्थानीय प्रशासन को इसी चुस्ती से काम करना चाहिए.
मोदी ने कहा कि देश हो या व्यक्ति समय पर और संवेदनशीलता से फैसला लेने पर संकट का मुकाबला करने की शक्ति अनेक गुना बढ़ जाती है. इसलिए लॉकडाउन होते ही सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई. इस योजना के तहत गरीबों के लिए पौने दो लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया. बीते तीन महीनों में जनधन खातों में 31 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए गए. 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो दाल भी दी गई. एक तरह देखें तो अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को, ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को, और यूरोपीय यूनियन की आबादी से दोगुने से ज्यादा लोगों को सरकार ने मुफ्त अनाज दिया.
प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है. इसलिए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया जाएगा. वर्षा ऋतु के बाद कृषि क्षेत्र में ज्यादा काम होता है. जुलाई से धीरे-धीरे त्योहारों का भी माहौल बनता है. सावन शुरू हो रहा है. रक्षाबंधन आएगा, कृष्ण जन्माष्मी आएगी. प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा. इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे. पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में एक राशनकार्ड पर काम किया जाएगा. आज अगर सरकार सबको राशन दे रही है तो उसका क्रेडिट अन्नदाता किसान और दूसरा ईमानदार टैक्स पेयर को जाता है. आपने देश का अन्न भंडार भरा है इसलिए आज गरीब का चूल्हा जल रहा है. आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है इसलिए आज देश का गरीब संकट से मुकाबला कर पा रहा है. मैं हर किसान और करदाता को धन्यवाद देता हूं. आने वाले समय में हम अपने प्रयासों को और तेज करेंगे. हम सभी को सशक्त करने के लिए निरंतर काम करेंगे.

Post Views: 68
Previous Post

राहुल गांधी का मोदी पर हमला – तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला कैसे लुटा

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 31 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਅਨਲੌਕ 2 ਸਬੰਧੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ : ਕਾਲਜ, ਸਕੂਲ ਤੇ ਕੋਚਿੰਗ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ

Next Post
ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਾਲ 2019-20 ਦੌਰਾਨ ਆਈ ਟੀ / ਆਈਟੀਐਸ ਅਤੇ ਈਐਸਡੀਐਮ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਵਿਚ ਛੋਹਿਆ 605 ਕਰੋੜ ਦਾ ਅੰਕੜਾ: ਸੀਈਓ ਨਿਵੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 31 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਅਨਲੌਕ 2 ਸਬੰਧੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ : ਕਾਲਜ, ਸਕੂਲ ਤੇ ਕੋਚਿੰਗ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800