No Result
View All Result
Sunday, February 8, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

कांग्रेसी उम्मीदवार मनप्रीत बांसल की चुनाव मुहिम में तेजी लाने हेतु कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला ने खुद संभाली कमान

Subash Bharti by Subash Bharti
in PUNJAB
0
कांग्रेसी उम्मीदवार मनप्रीत बांसल की चुनाव मुहिम में तेजी लाने हेतु कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला ने खुद संभाली कमान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुनाम ऊधम सिंह वाला, 9 फरवरी (सुभाष भारती): शहर के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनप्रीत बांसल की चुनाव मुहिम को तेज करने के लिए कैबिनेट मंत्री पंजाब विजयइन्द्र सिंगला विशेष तौर पर पहुंचे।
कांग्रेसी उम्मीदवार मनप्रीत बांसल की चुनाव रैली को सम्बोधन करते हुए विजयइन्द्र सिंगला ने कहा कि मनप्रीत बांसल जहां शहर में एक बड़े व्यवसायी के साथ-साथ समाज सेवी के तौर पर लोगों में विचर रहे हैं और लोगों द्वारा पहले भी उनकी अनथक मेहनत व प्यार के चलते चुनावों में जीत दर्ज करवाई थी और इस बार भी उन्हें कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वार्ड नंबर 4 से चुनाव मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली है तो पंजाब का भरपूर विकास हुआ है तथा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से चुनाव करवाये हैं और धक्केशाही में विश्वास न करके हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। सिंगला ने कहा कि उन्हें लोगों ने ताकत देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है तथा उनके द्वारा भी जनता के साथ किए गए वायदों को पूरा करने के लिए हर ठोस कदम उठाया है तथा लोगों की जरूरत को देखते हुए जिला संगरूर में दूसरा पीजीआई अस्पताल लाया गया तथा कैंसर की बीमारी से ग्रस्त लोगों के इलाज हेतु भी जिला संगरूर में कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया गया। उन्होंने वार्ड के लोगों को कांग्रेसी उम्मीदवार मनप्रीत बांसल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की ताकि वार्ड का ओर सर्वपक्षीय विकास हो सके।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजयइन्द्र सिंगला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जा रहे हैं और राज्य भर में कांग्रेसी उम्मीदवारों की भारी जीत होगी और इन चुनावों को निष्पक्ष ढंग से करवाने को प्राथमिकता दी जायेगी ताकि लोकतंत्र की मजबूती को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने राज्य के विभिन्न शहरों में होने वाले विकास कार्यों की बात करते हुए कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार करवाया जाएगा ताकि लोगों को बड़े स्तर पर सुविधा मिल सके।
इस मौके पर क्षेत्र की कांग्रेस इंचार्ज दामन बाजवा ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की चुनाव मुहिम में लगातार डटी हुई हैं और वह लोकतंत्र में साफ-सुथरे ढंग से मतदान में विश्वास रखती हैं। इस मौके पर कांग्रेसी उम्मीदवार मनप्रीत बांसल ने कहा कि लोगों ने पहले भी उन पर विश्वास करके उन्हें सेवा करने का अवसर प्रदान किया था और इस बार फिर वह चुनाव मैदान में है और आशा व्यक्त की कि लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा और पहले से भी अधिक जन सेवा को समर्पित रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिन्द्र सिंह राजा बीरकलां, ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन मुनीश सोनी, मनप्रीत वडैच, परमानंद कांसल आदि मौजूद थे।

Post Views: 92
Previous Post

 ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਬੂਤਰਬਾਜਾਂ ‘ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਣ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਐਸਆਈਟੀ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ ਅਰੋੜਾ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ

Next Post

सत्ता पक्ष सहित अन्य दलों के दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी की साख बचाने को उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में जुटे

Next Post
सत्ता पक्ष सहित अन्य दलों के दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी की साख बचाने को उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में जुटे

सत्ता पक्ष सहित अन्य दलों के दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी की साख बचाने को उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में जुटे

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982