No Result
View All Result
Wednesday, July 8, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

रविवार से लार्ज स्केल कैटेगरी इंडस्ट्री पर लगेगा 72 घंटे का पावर कट

Subash Bharti by Subash Bharti
in PUNJAB
0
रविवार से लार्ज स्केल कैटेगरी इंडस्ट्री पर लगेगा 72 घंटे का पावर कट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– उद्योगपतियों ने कट को 24 घंटे करने की मांग उठाई
– बिजली आपूर्ति पर ध्यान देकर उघोगों व लोगों को राहत दी जाए
सुनाम ऊधम सिंह वाला, 3 जुलाई (सुभाष भारती): संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल
चैंबर ब्लाक की बैठक में पावरकाम के अधिकारियों ने रविवार से 72 घंटे का
इंडस्ट्री एलएस कैटेगरी पर पावर कट लगाने का ऐलान किया है जबकि
उद्योगपतियों ने कट की इस अवधि को कम करके 24 घंटे करने की मांग उठाई है।
शनिवार को चैंबर के ब्लाक अध्यक्ष राजीव मक्खन की अध्यक्षता में हुई बैठक में चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल और एक्सईएन सुनील जिंदल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान एक्सईएन जिंदल ने बिजली की किल्लत का हवाला देते हुए कहा कि 4 जुलाई सुबह 8 बजे (बिजली मीटर की टाइमिंग के मुताबिक) से 7 जुलाई सुबह 8 बजे तक पावर कट लगेगा। पावर कट के दौरान अधिकृत लोड का केवल 10 फीसदी या 50 केवीए का उपयोग किया जा सकता है। इसका उल्लंघन करने पर पहले दिन 100 रूपये प्रति केवीए और अगले दिन 200 रूपये प्रति केवीए जुर्माना लगाया जाएगा। जिंदल ने बताया कि एलएस कैटेगरी में कोल्ड स्टोर, फ्लोर मिल, घी मिल व कैटल फीड फैक्ट्रियों को पावर कटों से मुक्त रखा गया है। जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल और ब्लाक अध्यक्ष राजीव मक्खन ने संयुक्त रूप में कहा कि 72 घंटे के लंबे बिजली के कट इंडस्ट्री की कमर तोड़ देंगे और कट के दौरान उद्योगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। लेबर से लेकर टैकिनकल स्टाफ का आर्थिक बोझ सहन करना अब उद्योगपतियों की समर्था से बाहर हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि उद्योगों को आर्थिक नुक्सान से बचाने के लिए बिजली कट की अवधि 72 घंटे से घटाकर 24 घंटे किया जाए। उद्योगपतियों ने मांग की कि पावर कट के दौरान बिजली सप्लाई की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। इस मौके पर मनीश बांसल, लक्की गोयल, इंजीनियर राजेश गर्ग, एसडीओ शरणजीत सिंह चहल, जेई इंदरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो: सुनाम में बैठक में शामिल पावरकाम व इंडस्ट्रियल चैंबर पदाधिकारी।

Post Views: 53
Previous Post

How to Marry an Asian Female

Next Post

महान् सख्शियत व पूर्व मंत्री बाबू भगवान दास अरोड़ा की 21वीं बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Next Post
महान् सख्शियत व पूर्व मंत्री बाबू भगवान दास अरोड़ा की 21वीं बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई

महान् सख्शियत व पूर्व मंत्री बाबू भगवान दास अरोड़ा की 21वीं बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800