No Result
View All Result
Sunday, May 18, 2025
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

IPL 2022, आईपीएल 2022 रिटेंशन लिस्ट,  वेंकटेश की सैलरी में बढ़ोतरी, फीस में 40 गुना तक इजाफा

admin by admin
in BREAKING, SPORTS
0
IPL 2022, आईपीएल 2022 रिटेंशन लिस्ट,  वेंकटेश की सैलरी में बढ़ोतरी, फीस में 40 गुना तक इजाफा
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

मुंबई, स्पोर्ट्स डेस्क, 1 दसम्बर 2021

आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। पंजाब को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखा है। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए। वहीं, कई खिलाड़ियों की सैलरी में काफी इजाफा हुआ है। कोलकाता ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की सैलरी में 4000 फीसदी का इजाफा किया है। 

कोलकाता की टीम इस बार वेंकटेश को आठ करोड़ रुपये देकर रिटेन कर रही है। एक सीजन पहले यानी पिछले सीजन में केकेआर ने वेंकटेश को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2021 के पहले फेज में सभी मैचों में उन्हें बैठाया गया। दूसरे फेज में जब वह मैदान पर उतरे, तो उनके बल्ले ने रनों का कहर बरपाया। 

वेंकटेश ने 10 मैचों में 128.47 के स्ट्राइक रेट और 41.11 की औसत से 370 रन बनाए। इसमें चार फिफ्टी शामिल है। इसके अलावा वेंकटेश गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनके इसी परफॉर्मेंस ने टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में उनकी जगह पक्की की। यही वजह रही कि लीग में सिर्फ 10 मैच खेलने के बाद भी उनकी फीस में 40 गुना वृद्धि हुई है।

वेंकटेश ही अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी फीस में इतनी बढ़ोतरी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अब्दुल समद और तेज गेंदबाज उमरान मलिक की सैलरी में भी इजाफा हुआ है। दोनों को 4-4 करोड़ रुपये देकर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। पिछले सीजन तक समद को 20 लाख और उमरान को 10 लाख रुपये मिल रहे थे।

अब जम्मू कश्मीर के इन दो खिलाड़ियों की सैलरी में भी काफी इजाफा हुआ है। उमरान को 10 लाख से 4 करोड़ रुपये यानी अगले सीजन 40 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी। वे पिछले सीजन आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज थे और लगातार 150 प्लस की स्पीड से गेंद डाल रहे थे।

वहीं, समद को 20 लाख से 4 करोड़ रुपये यानी अगले सीजन 20 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी। खास बात तो यह है कि दोनों कश्मीरी खिलाड़ी अभी अनकैप्ड हैं। इसका मतलब इन दोनों को अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

इसके अलावा चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ और पंजाब के अर्शदीप सिंह की सैलरी में भी गजब की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऋतुराज को पिछले साल 40 लाख रुपये में रिटेन किया गया था। वहीं, इस साल उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। यानी उनकी सैलरी में 14 गुना वृद्धि हुई है। वहीं, अर्शदीप को पंजाब ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनकी सैलरी में 20 गुना वृद्धि हुई है। 

 

Post Views: 75
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Tags: IPL 2022IPL 2022 retention listMumbaiRituraj GaikwadTeam India's T20Venkatesh salary hike
Previous Post

मुआवजा मामला: केंद्र का लोकसभा में जवाब, सरकार के पास किसानों की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं,विपक्ष कर रहा मुआवजे की मांग

Next Post

procurement of paddy at MSP in Punjab during Kharif season: Ashu

Next Post
ਰਾਈਸ ਮਿੱਲਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਾਂ ਫੀਲਡ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਦਫ਼ਤਰ ਆਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਨਹੀਂ: ਆਸ਼ੂ

procurement of paddy at MSP in Punjab during Kharif season: Ashu

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In