No Result
View All Result
Thursday, March 5, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

पूर्व विधायक की बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि भेंट,  सुखदर्शन सिंह मराड़ थे लोगों के सच्चे नेता-चन्नी

admin by admin
in BREAKING, POLITICS, PUNJAB
0
पूर्व विधायक की बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि भेंट,  सुखदर्शन सिंह मराड़ थे लोगों के सच्चे नेता-चन्नी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री मुक्तसर साहिब, 18 दिसम्बर 2021, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-

पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहां श्री मुक्तसर साहिब के पूर्व विधायक स्व. सुखदर्शन सिंह मराड़ की पहली बरसी के मौके पर उनको श्रद्धांजलि भेंट की।

इस मौके पर बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मराड़ लोगों के साथ नज़दीक से जुड़ा ऐसा नेता थे जो अपने पाँच दशकों के लम्बे राजनैतिक कैरियर के दौरान अनेकों महत्वपूर्ण राजनैतिक पदों पर रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 से 2007 तक विधान सभा में अपने हलके का प्रतिनिधितत्व करने के अलावा सुखदर्शन सिंह मराड़ प्राइमरी कोऑपरेटिव विकास बैंक के डायरैक्टर, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के डायरैक्टर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर, ज़िला परिषद और ब्लॉक कमेटी के मैंबर, मार्केट कमेटी के मैंबर और गाँव मराड़ कलां के 25 साल तक सरपंच रहे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक की तरफ से किये कामों को याद करते हुये कहा कि कोई भी नेता अपने लोगों के प्यार के बिना राजनैतिक जीवन में उनकी तरह सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्व. मराड़ ने सख़्त मेहनत से और लोगों के साथ जुड़ कर उनका नेता बन कर यह मंजिलें हासिल की थीं। उन्होंने कहा कि स्व. मराड़ हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की बेहतरी के लिए प्रयत्नशील रहे।

पूर्व विधायक स्व. मराड़ के सुपुत्र राजबलविन्दर सिंह मराड़ की इलाके सम्बन्धी माँगों को स्वीकृत करते हुये मुख्यमंत्री ने श्री मुक्तसर साहिब में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपए और ऊदयकरण मायनर समेत इलाके की नहरों के लिए 2.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती करण कौर बराड़, स. जसपाल सिंह मराड़, जगजीत सिंह हन्नी फत्तणवाला, डिप्टी कमिशनर हरप्रीत सूदन और एसएसपी सरबजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Post Views: 94
Previous Post

रोपड़ कंडी क्षेत्र के लोगों की लंबित माँग हुई पूरी: मुख्यमंत्री चन्नी ने हरीपुर नाले पर उच्च स्तरीय पुल का रखा नींव पत्थर

Next Post

मुख्यमंत्री चन्नी खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी के तप अस्थान में हुए नतमस्तक

Next Post
मुख्यमंत्री चन्नी खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी के तप अस्थान में हुए नतमस्तक

मुख्यमंत्री चन्नी खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी के तप अस्थान में हुए नतमस्तक

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982