No Result
View All Result
Sunday, April 5, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में 175 परिवारों ने उठाया सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ-उपायुक्त महावीर कौशिक

Vijesh by Vijesh
in BREAKING, HARYANA, INDIA
0
सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में 175 परिवारों ने उठाया सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ-उपायुक्त महावीर कौशिक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का उद्देश्य 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले गरीब परिवारों की आय बढाकर उनके जीवन स्तर को उंचा उठाना-उपायुक्त

-विभागों को दिये निर्देश यदि लाभार्थी किसी एक योजना के लिए पात्र नहीं है तो अन्य विभागों की योजनाओं के तहत दिया जाये लाभ-उपायुक्त

पंचकूला, 5 मार्च (विजेश शर्मा )-मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के दूसरे चरण में आज सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम क्षेत्र के 175 अति गरीब परिवारों को उनकी रूचि व पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना राज्य सरकार की एक अहम योजना है, जिसके तहत जिला में 2 मार्च से 8 मार्च तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इन मेलों का मुख्य उद्देश्य 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनकी सालाना आय को बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को उंचा उठाना है।
उपायुक्त ने कहा कि आज सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में आयोजित मेले में 18 विभागों द्वारा लाभार्थी परिवारों की काउंसलिंग की गई और उनकी रूचि व पात्रता के अनुसार उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बैंकों द्वारा भी इच्छुक किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले ऋण सुविधा के बारे में जागरूक किया गया और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाये गये ताकि वे ऋण के माध्यम से स्वंरोजगार स्थापित कर अपने व अपने परिवार की आय बढ़ा सके। इसके अलावा लाभार्थियों के कौशल विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सहायता की जा रही है ताकि वे अपने हुनर का प्रयोग कर अपनी आमदनी बढा सकें।
महावीर कौशिक ने बताया कि उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि यदि कोई लाभार्थी किसी एक विभाग की योजना के लिए पात्र नहीं है तो उसे अन्य विभागों की योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जाए ताकि कोई भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित न रहे। इसी प्रकार बैंकों को भी निर्देश दिये गये है कि गरीब परिवारों द्वारा ऋण संबंधी आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाही की जाये और बिना किसी ठोस कारण के आवेदन को अस्वीकृत ना किया जाये।
इन विभागों द्वारा मेलों में लाभार्थियों को दिया गया योजनाओं का लाभ
आज लाभार्थियों को जिन विभागों की योजनाओं का लाभ दिया गया, उनमें ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग, मतस्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, पशुपालन तथा डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य ब्रांच, हरियाणा राज्य बाल विकास निगम, कॉमन सर्विस सेंटर तथा विकास और पंचायत विभाग शामिल हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त आयूष सिन्हा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सयंम गर्ग, बी॰जे॰पी॰ज़िला अध्यक्ष अजय शर्मा, योजना अधिकारी देवेन्द्र सिंह सांगवान, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक, सीएमजीजीए सृष्टि शर्मा सहित 18 विभागों के जिला विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Post Views: 77
Previous Post

पंचकूला क्राईम ब्रांच ने अवैध नशीला पदार्थ चरस के साथ आरोपी को किया काबू।

Next Post

अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकुला महिला दिवस के सम्मान समारोह में 100 से भी अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित – एसडीएम ऋचा राठी ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Next Post
अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकुला  महिला दिवस के सम्मान समारोह में 100 से भी अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित – एसडीएम ऋचा राठी ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकुला महिला दिवस के सम्मान समारोह में 100 से भी अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित - एसडीएम ऋचा राठी ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800