No Result
View All Result
Friday, March 27, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

श्रीमद भगवद गीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर तर्पण किया

admin by admin
in BREAKING, INDIA
0
श्रीमद भगवद गीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर तर्पण किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी गुरुकुल में आज भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक ( बंटी ) साहू के पूज्य दादा जी एवं साहू समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू के पूज्य पिता श्री जयशंकर साहू के मोक्ष हेतु श्रीमद भगवद गीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर तर्पण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि गत दिवस श्री जयशंकर साहू जी का परलोक गमन हो गया था। संस्था के प्रतिनिधियों ने जाकर उनके पार्थिव देह पर तुलसी की लकड़ी ओर मुंह में रुद्राक्ष का मणि रखा था ; ऐसा शास्त्रों में विधान है । आज हम सब साधकों ने उनके मोक्ष के लिए प्रार्थना की। शास्त्रों में आता है कि किसी कारणवश शरीर शांत हुए व्यक्ति का समय पर तीसरा , अस्थि विसर्जन , गंगा पूजन नहीं कर पाएं तो श्रीमद भगवद गीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर पुण्य अर्पण करने का भी विधान है। पूज्य जयशंकर साहू जी एक पुण्य आत्मा थे । जिले में भारतीय जनसंघ की स्थापना उन्होंने ही कि थी । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस एवं अन्य कई बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीर हम सब ने देखी है। वे रामलीला मंडल के आजीवन संरक्षक रहे , सरस्वती शिशु मंदिर छिंदवाड़ा के संचालक , भारतीय जनसंघ से नगरपालिका के 2 बार पार्षद रहे , इन्होंने पूरे जीवन भर जिले की सभी धार्मिक , सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को हमेशा अविस्मरणीय सहयोग किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति समय- समय पर जिले के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधियों , राजनीतिक दलों से जुड़े लोग , एवं मीडिया से जुड़े लोगों के परलोक गमन पर हमेशा श्रीमद भगवद गीता का पाठ कर पुण्य अर्पण करती है । आज हमारी समिति के सेवाधारी भूपेश पहाड़े की पूज्य दादी जामवती पहाड़े के मोक्ष के लिए भी पाठ कर तर्पण किया । इस दैवीय कार्य में अहमदाबाद आश्रम से आये लक्ष्मीकांत द्विवेदी , साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , गुरुकुल प्रबंधक सुशील सिंह परिहार , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोड़े , महिला समिति से सुमन दोईफोड़े , विमल शेरके , डॉ. मीरा पराडकर , छाया सूर्यवंशी , करुणेश पाल , योगिता पराडकर , शकुंतला कराडे , वनीता सनोडिया , मीना मेश्राम , कविता झमनानी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी।

 

Post Views: 176
Previous Post

पदोन्नति पर सहायक प्रोग्रामर पारसमल चौहान व ललित चौधरी को दी बधाई

Next Post

आज का हिन्दू पंचांग ~ 16 मई 2022

Next Post
आज का हिन्दू पंचांग    ;  10 मई 2022

आज का हिन्दू पंचांग ~ 16 मई 2022

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982