लखनऊ (विशाल वर्मा)-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक घर व आवश्यक स्थान पर हर घर जल योजना के अन्तर्गत् जल पहुँचाये जाने के अभियान का खासा असर अब उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिखनें लगा है। विभागीय सूत्रों द्वारा 1लाख 11हज़ार 232 सरकारी स्कूलों में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इन विद्यालयों में रेन हारवेस्टिंग के माध्यम से पानी की बचत व वर्षा जल को भी पुनः शुद्ध कर पेय जल बनाने की भी व्यवस्था की गयी है। आगे भी शेष सरकारी स्कूलों का हर घर जल योजना से जोड़नें का प्रयास तीव्र गति से चल रहा है।
