No Result
View All Result
Wednesday, April 1, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

मुख्यमंत्री भगवान वाल्मीकि तीर्थ में हुए नतमस्तक

admin by admin
in BREAKING, CHANDIGARH, COVER STORY, Education, INDIA, POLITICS, PUNJAB
0
मुख्यमंत्री भगवान वाल्मीकि तीर्थ में हुए नतमस्तक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सीमावर्ती एवं कंडी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए व्यापक योजना का ऐलान
 
पंजाब में सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से संवेदनशील
 
अमृतसर, 5 जुलाई (प्रेस की ताकत बयूरो)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के सीमावर्ती एवं कंडी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए व्यापक रूप-रेखा तैयार करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री आज यहाँ भगवान वाल्मीकि धुन्ना साहिब ट्रस्ट द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ में लव-कुश और गुरू ज्ञाननाथ के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित करवाए गए समारोह में शिरकत करने आए थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि पिछली सरकारों द्वारा लगातार इन दोनों क्षेत्रों को अनदेखा करने के कारण यह क्षेत्र विकास के पक्ष से काफ़ी पिछड़ गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इन दोनों क्षेत्रों के विकास पर और ज्यादा ज़ोर देगी। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी, जिससे आने वाले समय में इन क्षेत्रों का रूप संवारा जा सके।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार पंजाब में सीमा पार से हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस मकसद के लिए सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। भगवंत मान ने सीमा पार से नशे एवं हथियारों की सप्लाई लाईन को तोडऩे के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में लोगों के साथ किए गए सभी वायदे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हरेक वायदे को पूरा करने के लिए साधन जुटाने के लिए पहले से ही प्रयत्नशील है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है और उनकी सरकार ने हाल ही में इन दोनों प्रमुख क्षेत्रों के लिए बजट भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त बजट अब सभी विधान सभा चुनाव क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के अलावा सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों की कायाकल्प करने पर ख़र्च किया जाएगा। भगवंत मान ने आगे कहा कि इससे इन दोनों सैक्टरों में बेमिसाल सुधार होंगे, जिससे लोगों को अति-अपेक्षित सहायता मिलेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ में माथा टेका और भगवान वाल्मीकि जी के चरण स्पर्श प्राप्त इस पवित्र धरती पर आने को रूहानी एहसास बताया। भगवंत मान ने लव-कुश और गुरू ज्ञाननाथ को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा-सुमन भेंट किए और लोगों को उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के और अधिक विकास सम्बन्धी सभी मसले जल्द ही ट्रस्टियों के साथ विचार-विमर्श कर हल कर लिए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक जसबीर सिंह संधू और जसविन्दर सिंह रमदास समेत अन्य भी उपस्थित थे।
Post Views: 204
Tags: BHAGWAN VAMIKI TIRATH
Previous Post

मुख्यमंत्री ने बहबल कलां गोली कांड में दायर पटीशनों को हाई कोर्ट द्वारा ख़ारिज करने के फ़ैसले की सराहना की

Next Post

Vigilance Bureau arrests two properly dealers for fraudulently selling 578 acres of village common land in SAS Nagar

Next Post
ड्रग इंस्पेक्टर और कर्मचारी को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये किया काबू

Vigilance Bureau arrests two properly dealers for fraudulently selling 578 acres of village common land in SAS Nagar

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982