No Result
View All Result
Saturday, March 28, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home HARYANA

चंडीगढ़ में बढ़ाई सख्ती, बाहरी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी एंट्री

admin by admin
in HARYANA, INDIA, PUNJAB
0
चंडीगढ़ में बढ़ाई सख्ती, बाहरी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी एंट्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ (प्रेस की ताकत न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में कोरोना के मामले जिस तरह तेजी से बढ़ रहे हैं वह चिन्ता का सबब है। बीते दिनों में आए कोरोना के मामले ज्यादातर अन्य राज्यों से लौटे लोगों के हैं, इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला किया है कि अब बॉर्डर पर चंडीगढ़ नंबर प्लेट वाले वाहनों को छोड़ दूसरे राज्यों के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को रोका जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।
पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ प्रशासन शहर में अन्य राज्यों से आने वाले संक्रमण पर रोक लगाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अन्य राज्यों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को रोकने का फैसला किया है। इन गाड़ियों को रोकने के बाद यह जांच की जाएगी कि उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन की बेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है या नहीं। अगर व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन कराया होगा तभी उसे शहर में एंट्री दी जाएगी अन्यथा वापस लौटा दिया जाएगा।
इसके अलावा चंडीगढ़ में आने वाले व्यक्ति के फोन में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके बाद व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और फिर उसे चंडीगढ़ में एंट्री मिलेगी। चंडीगढ़ प्रशासक बीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी को इस संबंधी आदेश जारी किए हैं।
यही नहीं ट्राइसिटी के अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोगों पर नजर रखने की जिम्मेदारी डीसी मनदीप सिंह बराड़ को सोंपी गई है। जो यह सुनिश्चित करेंगे कि अन्य राज्यों से आने वाले लोग चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं। प्रशासन के आदेशों में ट्राइसिटी के बाहर से 3 दिन से ज्यादा समय के लिए शहर में आने पर 14 दिन के लिए सेल्फ-होम क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया गया है।

Post Views: 70
Previous Post

ਭੋਤਨਾ ’ਚ ਜੋੜੇ ਨੇ ਨਿਗਲਿਆ ਜ਼ਹਿਰ, ਪਤਨੀ ਦੀ ਮੌਤ

Next Post

16 साल की टिकटॉक स्टार लड़की ने की खुदकुशी

Next Post
16 साल की टिकटॉक स्टार लड़की ने की खुदकुशी

16 साल की टिकटॉक स्टार लड़की ने की खुदकुशी

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982