*फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन पेंशनर एसोसिएशन हरियाणा ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र*
अम्बाला शहर, 4 अप्रैल: फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन पेंशनर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा काफी समय से लम्बित चली आ रही मांगों का एक मांग पत्र आज डीसी अम्बाला के माध्यम से हरियाणा सरकार को भेजा गया। यह जानकारी देते हुए प्रधान बलदेव राज आनन्द ने बताया कि उनकी हरियाणा सरकार से मांग है कि मूल वेतन में अन्य राज्यों की भांति क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। मैडीकल कैशलेस सुविधा प्रत्येक बीमारी के लिए दी जाए ताकि सीनियर सिटीजन को इसका पूरा लाभ मिल सके। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली, एल.टी.सी. की सुविधा फैमिली पैशनरर्ज को भी दी जाए। पेंशनरों को रिटायर होने के समय उनके मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दी जाए। यानि 2008 से पूर्व के पेंशनरर्ज को यह लाभ देते हुए 10 मास की औसत यानि पोरोरोटा को समाप्त किया जाए। इस दौरान साधू सिंह, सुदर्शन शर्मा, सन्तराम नागी, जोगिन्द्र पाल, सरिन्द्र राणा, गुलशन कमार, वीना रानी, उषा दूबे, चन्द्रकांता, जगजीत कौर, कर्म सिंह, शिव कुमार, कृपाल सिंह, एस.सी. कुमार, दलेर सिंह, श्याम लाल गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
