• Login
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग आज यानि शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई

admin by admin
in INDIA
0
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग आज यानि शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

गुजरात- जहां आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  4 रैलियां करेंगे, वहीं पहले चरण की वोटिंग से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) उपाध्यक्ष  राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले लिया और एक साथ कई वार किए।अपने नवसर्जन गुजरात कैंपेन के तहत हाल ही में आनंद में कैंपन के दौरान अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन से लेकर कश्मीर सभी की बात करते हैं, लेकिन चुनाव तो गुजरात में हो रहे हैं।आज मोदी जी के 60 से 70 प्रतिशत भाषणों में सिर्फ उन्हीं के बारे में बाते होती हैं, जबकि चुनाव गुजरात में है तो उसके भविष्य के बारे में बात करें, वहां क्या काम करने हैं उनके बारे में बाते करें।राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने कहा -मोदी जी एक जादूगर हैं। पिछले 10 सालों से मोदी जी ने बस गुजरात में विकास के कार्यों की तरफ से अटेंशन को डायवर्ट करने का ही काम किया है।’गौरतलब है कि गुजरात में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले यानि शुक्रवार (8 दिसंबर) को ही बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया, जबकि कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) ने अपना मेनिफेस्टो पिछले सोमवार को ही जारी कर दिया था।इस बार गुजरात चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस की जीत को बड़ी ही करीब से देख पा रहे हैं। वडोदरा में कैंपन के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने कहा था, ‘ मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस की जीत होगी। यहां जरूर एक अंतर्प्रवाह है। वो भले ही पावर और पैसे का इस्तेमाल कर लें लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। मैं गुजरात से मिले प्यार को कभी नहीं भूलूंगा। पिछले 3-4 महीनों में मुझे गुजरात के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। उनकी सेवा में मैं हमेशा हाजिर रहूंगा।’गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल भी आश्वस्त हैं। गुजरात के भरुच में शनिवार सुबह वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अहमद पटेल ने कांग्रेस की जीत के आसार जताए और कहा कि कांग्रेस 110 सीटों से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Post Views: 80
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

‘बिग बॉस-11’ से बाहर हो चुकीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं

Next Post

नोएडा में मां-बेटी की हत्या के बाद से फरार फैमिली का नाबालिग लड़का 2 दिन बाद शुक्रवार को बनारस में पकड़ा गया

Next Post
नोएडा में मां-बेटी की हत्या के बाद से फरार फैमिली का नाबालिग लड़का 2 दिन बाद शुक्रवार को बनारस में पकड़ा गया

नोएडा में मां-बेटी की हत्या के बाद से फरार फैमिली का नाबालिग लड़का 2 दिन बाद शुक्रवार को बनारस में पकड़ा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.