• Login
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

जेल में यह काम करेगा आसाराम, अब आश्रम से नहीं आएगा खाना

admin by admin
in INDIA
0
जेल में यह काम करेगा आसाराम, अब आश्रम से नहीं आएगा खाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में उम्र कैद की सजा पाए कथावाचक आसाराम का आज पहली बार जेल से मिले नाश्ते से ही संतोष करना पड़ा। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अदालत द्वारा बुधवार को सुनाई गई सजा के बाद आसाराम बहुत बैचेन है और रात को वह काफी देर तक सो नहीं पाए। उन्होंने कल रात जेल से मिला भोजन भी नही किया। सजा मिलने के बाद आसाराम की पहचान 130 नंबर कैदी के रूप में हुई है। कल तक अपने आश्रम की ओर से आने वाले खाने पर निर्भर रहने वाले आसाराम को अब जेल के नाश्ते और रोटियों पर ही रहना होगा। जेल मेनुअल के अनुसार सजा मिलने के बाद अब कैदी को जेल का ही भोजन करना होगा। सूत्रों के अनुसार आसाराम की दिनचर्या में आज परिवर्तन देखने को मिला।

उन्होंने आज सवेरे जेल प्रशासन की ओर से नाश्ते में मिले मूंगफली, चना और गुड का सेवन किया। उन्हें आज सवेरे अन्य कैदियों की तरह ही उठाया गया। जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि नियमों के तहत सभी कैदियों को कार्य बांटा जाता है लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए हल्का कार्य ही दिया जाएगा। अभी यह तत्काल पता नहीं चला है कि उन्हें जेल में क्या काम दिया गया है लेकिन बताया जाता है कि अब आसाराम वहां पौधे की देखरेख और पानी देने का काम दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि गत 56 माह से जेल में बंद आसाराम अब तक अपने आश्रम से मंगाए हुए भोजन का ही सेवन करता था लेकिन कल सायं से यह सिलसिला बंद हो गया है।

Post Views: 60
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

दिल्लीः स्कूल वैन और टैंकर की टक्कर में 7 साल के बच्चे की मौत, 18 घायल

Next Post

जेल में आसाराम, अब बेटी ने ली अपने कंधों पर 400 आश्रमों की जिम्मेदारी

Next Post
जेल में आसाराम, अब बेटी ने ली अपने कंधों पर 400 आश्रमों की जिम्मेदारी

जेल में आसाराम, अब बेटी ने ली अपने कंधों पर 400 आश्रमों की जिम्मेदारी

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.