मुंबई- सलमान खान की फिल्म दबंग के तीसरे भाग से पहले चुलबुल पांडे और रज्जो एक साथ फिर से आ गई हैं लेकिन इसका कोई भी कनेक्शन दबंग से नहीं है। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क। चक्री टोलेती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर और रितेश देशमुख की जबरदस्त कॉमेडी है। फिल्म में सलमान खान भी दिखेंगे और जिस गाने में दिखेंगे वो रिलीज़ हो गया है। इस गाने को देख कर आपको फिल्म दबंग के किरदारों की याद आ जायेगी। हालांकि फिल्म में ये एक सोना का ड्रीम सीक्वेंस हैं जिसमें वो सलमान खान का इंच टेप लेकर नाप ले रहीं हैं। इस गाने का नाम ‘ नैन फिसल गए’ है। पायल देव ने इस गाने को गाया है जबकि कौसर मुनीर के लिखे गाने पर साजिद-वाजिद ने धुन तैयार की है। इस गाने को आप यहां देख/सुन सकते हैं

