शहर के बांसावाला बाजार में दो गुटों में तनाव के कारण दुकानें फिर से बंद करवाकर जनरल समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस कारण शहर में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि दलित समाज के एक व्यक्ति ने दुकानदार पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी थी। तब से वह दुकान बंद थी।
आज दुकानदारों ने साथ देकर दुकान खुलवा दी, लेकिन कुछ लोग दुकान बंद करवाने आ गए। इससे गुस्सा होकर दुकानदारों ने पूरा बाजार बंद करवाकर रोष मार्च निकालकर जी.टी. रोड पर जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि दलित वर्ग उन पर हावी होने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ फगवाड़ा में स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है।

