अहमदाबाद: गुजरात उच्च न्यायालय ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा दायर 5,000 करोड़ रुपए के मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को सोमवार को नोटिस जारी किया।न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय ने 27 दिसंबर तक नोटिस पर जवाब मांगा है। रिलायंस समूह की कंपनी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे के बारे में ‘‘झूठे और अपमानजनक बयान’’ देने की बात कहकर कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।
