जालंधर: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को नकोदर की दाना मंडी में किसानों की कर्जमाफी की दूसरी सूचि जारी करने के लिए पहुंचे। यहां पर पंजाब सरकार से नाराज आंगनवाड़ी वर्करें भी पहुंची। आंगणवाड़ी मुलाजिम (सीटू) ने अपनी मांगो प्रति मांग पत्र देने के लिए मिलने की कोशिश की तो प्रशासन की तरफ से उनको मिलने से रोक दिया गया। जिस कारण आंगणवाड़ी मुलाजिमों के मन में रोष पाया गया और आंगणवाड़ी मुलाजिम (सीटू) पंजाब की चेयरपरसन धरमजीत कौर ने प्रैस के साथ बातचीत करते बताया कि आंगणवाड़ी वर्करों के साथ बहुत धक्का हो रहा है, हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही, हमने कई बार मुख्यमंत्री के साथ मिलने की कोशिश की परन्तु हमें मुख्यमंत्री का साथ नहीं मिल रहा है, हम आज भी यहां अपनी मांग प्रति एक मांग पत्र देने यहां कैप्टन साहब की रैली में आए, परन्तु प्रशासन की तरफ से हमें रोक दिया गया। यदि सरकार ने हमारी मांगें न मानी तो हम संघर्ष को ओर तेज़ करेंगे और 20 मार्च को विधानसभा का घेरान करेंगे।

