• Login
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

श्रीनगर में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फ गिरने के बाद बुधवार को राज्य के राजौरी में बर्फबारी हुई

admin by admin
in INDIA
0
श्रीनगर में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फ गिरने के बाद बुधवार को राज्य के राजौरी में बर्फबारी हुई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

देहरादून/श्रीनगर. श्रीनगर में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फ गिरने के बाद बुधवार को राज्य के राजौरी में बर्फबारी हुई है। घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार तीसरे दिन भी बंद है। उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, नारकंडा, सोलन और उत्तराखंड के केदारनाथ में 2 फीट और बद्रीनाथ में 1 फीट बर्फबारी हुई है। इसके असर से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती में बुधवार को पारा -4.9 डिग्री पर पहुंच गया।इसके अलावा राज्य के काल्पा में -1, डलहौजी में -0.2, मनाली में 0 और शिमला में 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को यहां के नारकंडा, सांगला, सोलंग और मनाली में सीजन की पहली बफबारी हुई। इनके अलावा सिरमौर, रोहतांग, साच, चांसेल और कुंझम पास पर भारी बर्फबारी हुई है। रोहतांग में 50 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। कोकसार, सोलंग और मारी में 38 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।  कोठी में 37 सेंटीमीटर, केयलॉन्ग में 31 और काल्पा में 17 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। हिमाचल के निचले पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। गग्गल (114 मिलीमीटर), डलहौजी (112 मिलीमीटर), धर्मशाला (111 मिलीमीटर) और देहरा गोपीपुर (96 मिलीमीटर) बारिश रिकॉर्ड की गई।बर्फबारी के साथ हो रही बारिश की वजह से राज्य के मैदानी इलाकों में टेम्परेचर नॉर्मल से पांच से छह डिग्री नीचे चला गया है।केदारनाथ धाम में मंगलवार को दिनभर बर्फबारी हुई। यहां 2 फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ धाम में करीब 1 फीट बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी लगातार बर्फ गिर रही है। इनके अलावा पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी जोरदार बर्फबारी हुई है।

 

Post Views: 101
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा में एक व्यक्ति के पौंग बांध में डूबने का मामला सामने आया

Next Post

एशि‍यन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटा दि‍या

Next Post

एशि‍यन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटा दि‍या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.