• Login
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home SPORTS

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिंथ मलिंगा की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी

admin by admin
in SPORTS
0
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिंथ मलिंगा की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

ई दिल्ली : श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिंथ मलिंगा की आखिरकार मुंबई इंडियंस टीम में वापसी हो गई है। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा को लेकर तब चौकाने वाली खबर आई थी जब उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद बात उठी कि मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल ऑक्शन में खरीद लेगा। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। मुंबई इंडियंस तो क्या किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। लेकिन खबर यह है कि मुंबई इंडियंस ने दोबारा से मलिंगा के साथ जुडऩे का फैसला लिया है। मलिंगा इस बार मुंबई इंडियंस के लिए बॉलिंग मेंटर की जिम्मेदारी निभाएंगे। मलिंगा को अपने ही देश के साथी महेला जयवद्र्धने का भी साथ मिलेगा। जयवद्र्धने टीम के प्रमुख कोच हैं जबकि रोबिन सिंह बैटिंग तो जेम्स पीमैंट फील्डिंग कोच हैं। मुंबई इंडियंस के साथ दोबारा जुडऩे पर खुश मलिंगा ने कहा कि मुझे एक अच्छा मौका मिला है। एक दशक तक मुंबई मेरे घर की तरह हो गया था। एक प्लेयर रहते हुए मैंने मुंबई इंडियंस के लिए कई यादगार यात्राएं कीं। अब जब मैं टीम को बॉलिंग मेंटर बन गया हूं, ऐसे में मुझे नया अध्याय लिखने की कोशिश करनी होगी। आईपीएल की शुरुआत से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे मलिंगा ने 110 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 154 विकेट झटके। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। सिर्फ पिछले सीजन को छोड़कर ऐसा कोई सीजन नहीं गुजरा जिसमें मलिंगा ने 15 से कम विकेट लिए हों। 2011 सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्होंने 28 विकेट झटके थे।

Post Views: 72
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय खतना विरोध दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दी चेतावनी

Next Post

विराट कोहली का बल्ला तीसरे वनडे में चला और उन्होंने कमाल का शतक जड़ा

Next Post
विराट कोहली का बल्ला तीसरे वनडे में चला और उन्होंने कमाल का शतक जड़ा

विराट कोहली का बल्ला तीसरे वनडे में चला और उन्होंने कमाल का शतक जड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.