नई दिल्ली: दिल्ली मुख्य सचिव विवाद का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने जहां इस मामले के अंदर आप के दो विधायकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। तो वहीं, कोर्ट आज भी आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान की जमानत पर सुनवाई कर सकता है। इसके साथ ही आप ने दिल्ली पुलिस पर वीके जैन पर बयान बदलने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वीके जैन ने कोर्ट में जो बयान दर्ज कराया है, उसके मुताबिक वह वारदात की रात जब केजरीवाल के आवास पर पहुंचे तो वहां पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मौजूद थे। ऐसे में उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हो रही थी।बयान में यह भी कहा गया है कि इस मारपीट में अंशु प्रकाश का चश्मा भी जमीन पर गिर पड़ा। यह सब मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में हुआ।

