पटियाला, 1 दिसंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो): पटियाला मीडिया क्लब के प्रधान के पद के चुनाव में गुरप्रीत सिंह चट्ठा दूसरी बार प्रधान चुने गए। आज चुनाव के बाद रिटर्निंग अफसर कुलजीत सिंह, सहायक रिटर्निंग अफसर जीपी सिंह और सुरजीत सिंह भट्टी ने नतीजों का एलान करते बताया कि प्रधान के पद के चयन में कुल 78 में से 76 का मतदान हुआ। इसमें गुरप्रीत सिंह को 42 और विशाल रामबानी को 33 वोट मिले। इसमें गुरप्रीत सिंह नौ वोटों के साथ विजेता रहे, जबकि एक वोट कैंसिल हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी सभी अधिकारी सर्वसम्मति के साथ चुने गए।
इनमें सीनियर उप प्रधान मनीष सरहंदी, महासचिव राजेश शर्मा पंजोला, खजांची नवदीप ढींगरा, उप प्रधान खुशवीर तूर और कुलवीर सिंह धालीवाल, सचिव परमीत सिंह, संयुक्त सचिव परमजीत सिंह परवाना, संजय वर्मा और भारत भूषण जबकि प्रेस सचिव के तौर पर करम प्रकाश बिना मुकाबला विजेता रहे। इस मौके क्लब प्रधान गुरप्रीत सिंह ने समूह सदस्यों का धन्यवाद करते कहा कि यह जीत किसी एक पक्ष की जीत नहीं बल्कि समूह भाईचारे की जीत है। उन्होंने कहा कि क्लब की बेहतरी और पत्रकार भाईचारे की भलाई के लिए बढ-चढ़ कर काम किया जाएगा।
