• Login
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

हरियाणा के खिलाडियों से गठबंधन सरकार ने छीना मौका और मैदान-चित्रा सरवारा

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in BREAKING
0
हरियाणा के खिलाडियों से गठबंधन सरकार ने छीना मौका और मैदान-चित्रा सरवारा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

खिलाडिय़ों और आम नागरिकों पर जबरन वसूली टैक्स थोप रही भाजपा-जजपा सरकार

अम्बाला छावनी-:आम आदमी पार्टी की नेता चित्रा सरवारा ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा आम नागरिकों से 1000 रूपए फीस और संस्थाओं से खेल परिसरों के ईस्तेमाल के लिए लाखों पैसे लेने के निर्णय पर इसे जबरन वसूली टैक्स करार देते हुए कहा कि यह भाजपा गठबंधन सरकार का खिलाडियों और आम जनता के प्रति बेहद नकारात्मक रवैया है। क्या भाजपा गठबंधन सरकार नहीं चाहती के खेलों में जो वर्चस्व हरियाणा के खिलाडिय़ों का है वो बरकरार रहे? आज जरूरत है हरियाणा के गली – गांव-शहरों में प्रतिभाशाली बच्चों को मौका और मैदान उपलब्ध करवा कर आगे लाए पर प्रदेश सरकार ने स्पर्धा और नौकरी के मौकों पर गाज गिराई है वही मैदानों पर टैक्स लगाया है।

सरकार लगातार खिलाडिय़ों के प्रति बेरूखी अपनाए हुए है। सरकार ने पहले सरकारी नौकरियों में ए और बी कैटेगरी में खिलाडिय़ों का कोटा खत्म किया जो सत्ताधारियों को विरोध होने पर फिर से बहाल करना पड़ा I फिर कुश्ती,निशानेबाजी और तीरंदाजी खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों की सूची से बाहर करने का निर्णय लिया, जिससे खेलों में पदक लाने की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों का मनोबल टूट गया I

चित्रा ने कहा कि गठबंधन सरकार के इस नए फरमान से यह साबित हो गया है कि मौजूदा सरकार खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन की जगह उनसे भी कमाई साधने के अवसर में है। सरकार का फर्ज खिलाडिय़ों को गली-गांव से लेकर विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए लेकिन भाजपा-जजपा सरकार हमेशा की तरह अवसरवाद में पडी है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत खेल नीतियों के कारण आज अम्बाला छावनी में एक भी खेल का मैदान ऐसा नही है जहाँ समान्य बच्चा खेलों से जुड़ कर कोई भी खेल-खेल सके और अपने खेल से देश और दुनिया मे नाम रोशन कर सके। साथ ही उन्होंने दिल्ली की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में विभिन्न खेलो के प्रशिक्षण के लिए खेल अकादमियों,क्लब,कोच खिलाड़ियों का सहयोग लेने के लिए योजना बनाई है दिल्ली स्तिथ कोई भी खिलाड़ी इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है।इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में जगह प्रशिक्षको को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी एवज में प्रशिक्षको को कम से कम 50% छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण देना होगा जो कि सरकारी स्कूलों के छात्रा होंगे।

आज भाजपा-जजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण खेल का मैदान युुवाओं की पहुंच से बाहर होती जा रही है I ऐसे में प्रदेश के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी जो देश एवं प्रदेश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें मूलभूत सुविधा देकर खेलों के प्रति आकर्षित करने के बजाय ऐसे खेल विरोधी निर्णय लेकर खिलाडिय़ों को खेलों से दूर कर रही है।भाजपा सरकार के इस निर्णय का आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि तुरंत इस फैसले को वापिस ले।

Post Views: 62
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

सामाजिक संस्था “दादी के बच्चे” के बच्चों की सक्षम द्वारा कपिल अस्पताल के सहयोग से हुई नेत्र जांच

Next Post

लाहन्त है ऐसी व्यवस्था पर जिसमे 2 महीने का बच्चा भी लाइन में लगे:-ओंकार सिंह

Next Post
लाहन्त है ऐसी व्यवस्था पर जिसमे 2 महीने का बच्चा भी लाइन में लगे:-ओंकार सिंह

लाहन्त है ऐसी व्यवस्था पर जिसमे 2 महीने का बच्चा भी लाइन में लगे:-ओंकार सिंह

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.