लद्दाख (प्रेस की ताकत न्यूज डेस्क): लद्दाख के गलवान घाटी में हुई खूनी झड़प् में न केवल 20 भारतीय सेना के जाबांज शहीद हुए थे बल्कि 76 अन्य फौजी भी घायल हुए थे जो लेह के सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं.
सूत्रों की मानें, तो 76 में से 18 सैनिक लेह के अस्पताल में एडमिट हैं. वे 15 दिन में ड्यूटी पर वापस लौटने की हालत में होंगे. वहीं, 58 सैनिक अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं. उन्हें हल्की चोट है और वे एक हफ्ते के अंदर ड्यूटी पर वापस लौट सकते हैं.
बता दें कि 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, चीन के 43 सैनिक हताहत होने या घायल होने की खबर थी. हालांकि, चीन ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है.

