लद्दाख /नई दिल्ली (प्रेस की ताकत डेस्क):- India-China Border News LIVE Updates : पूर्वी लद्दाख के गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार की देर रात हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं. सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ए एन आई ने यह जानकारी दी है. फिलहाल भारत सरकार या सेना की तरफ से 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि नहीं हुई है. समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह भी बताया है कि भारतीय पक्ष द्वारा सुने गए इंटरसेप्ट से पता चला है कि लद्दाख की गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी पक्ष की ओर से कम से कम 43 सैनिक जान गंवा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल होने के समाचार हैं.
