चंडीगढ़: 06 जून (प्रेस की ताकत बयूरो)-, भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा संगरूर लोकसभा उप-चुनाव के लिए केवल ढिल्लों को प्रत्याक्षी घोषित किया है| इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने कहा कि केवल ढिल्लों बरनाला विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं| राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा केवल ढिल्लों को प्रत्याक्षी बना कर लोकसभा चुनाव में उतारा गया है|