मालेरकोटला: मालेरकोटला थाना सीटी-2 की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब करीब एक सप्ताह पहले स्थानीय दरगाह बाबा हैदर शेख निकट एक नौजवान मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद शकूर निवासी नजदीक विशवकर्मा मंदिर के दिन दिहाड़े शरेआम हुए कत्ल के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया। जिला पुलिस प्रमुख संगरूर स.मनदीप सिंह सिद्धू, एस.पी मालेरकोटला राज कुमार जलहोतरा तथा डी.एस.पी. योगिराज की ओर से उक्त चर्चित कत्ल कांड के मामले को सुलझाने के लिए जारी की हिदायतों के अंतर्गत अपनी टीम सहित जदो-जहद कर रहे मालेरकोटला थाना सीटी-2 के एस.एच.ओ. मजीद खान ने वीरवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में पत्रकारों को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूरी प्लैनिंग के अंतर्गत हुए इस कत्ल कांड को सुलझाने के लिए जब पुलिस ने आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को देखा तो इस कत्ल की प्लैनिंग का कच्चा चिट्ठा सामने आने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शफीक उर्फ गप्पी के साथ-साथ इस कत्ल कांड में शामिल दूसरे दो आरोपियों की भी सक्रियता के साथ तलाश शुरू की।


