चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों से खाकी पैंट और सफे द शर्ट को गुडबाय करने का फैसला लिया है। यह क्रांतिकारी फैसला इसलिए भी लिया गया है ताकि समय के साथ खाकी पैंट और सफेद शर्ट के साथ आई हीन भावना से सरकारी स्कूलों के विदर्थियो को निकाला जा सके। अब प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूल प्रबंधन अपनी वर्दी के रंग का चयन कर सकता है। पंजाब के इतिहास में पहली बार यह कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है। शिक्षा विभाग के सचिव किशन कुमार का कहना है प्राइवेट स्कूल से कंप्टीशन करना है तो स्कूलों व विद्दार्थियों की मानसिकता को भी बदलना पड़ेगा। वर्दी का रंग निश्चित रूप से विद्दार्थियों के दिमाग पर बड़ा असर डालता है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से वर्दी का रंग खाकी पैंट और सफेद शर्ट रहा है। दो दशक पहले तक चूंकि सरकारी स्कूल का बोलबाला था, तब तक खाकी पैंट और सफेद शर्ट की अपनी ही शान थी। पिछले दो दशकों में प्राइवेट स्कू लों का विस्तार हुआ। बड़े-बड़े स्कूलों के इलावा रंग-बिरंगी वर्दी से सजे प्राइवेट स्कूल के विदर्थी को देख सरकारी स्कूलों के विद्दार्थियों में हीन भावना भी घर कर गई थी।