चंडीगड़- बजट सत्र के पहले आज दोपहर 3.30 बजे पंजाब कैबिनेट की बैठक होने वाली है। आपको बता दें कि आज इस बैठक में पंजाब विधानसभा के बजट सैशन की तारिकों का एलान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च को विधानसभा के बजट सैशन की शुरुआत हो सकती है। बुधवार की मीटिंग में कर्ज़ माफी, उच्च शिक्षा संस्थान, नई ट्रांसपोर्ट नीति, उत्पाद शुल्क नीति और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।वित्तीय संकट से लड़ रही सरकार का प्रयास है कि राज्य के 22 हज़ार शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने के लिए उनके मूल वेतन का ग्रेड दिया जाए।सरकार चाहती है कि शिक्षा विभाग के 22 हज़ार शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का वेतन 6 हज़ार से 10300 रुपयें प्रति महीना और 3 सालों के लिए परिवीक्षा समय में कर दिया जाए। अभी सभी कर्मचारी 30 हज़ार से 50 हज़ार तक का वेतन ले रहे हैं।













