Tuesday, August 4, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

शहीद जवान प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर श्रद्धांजलियां भेंट

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
शहीद जवान प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर श्रद्धांजलियां भेंट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

कल का पंचांग

दैनिक पंचांग

0

03 August 2026

0

02 August 2026

0

01 August 2026

0

31 July 2026

0

30 July 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट

कहा, शहीद की याद में अलग- अलग कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 99 लाख रुपए

शहीद प्रदीप सिंह के नाम पर रखा जायेगा गाँव के स्कूल का नाम,

कम्युनिटी हाल, खेल मैदान, लाइब्रेरी, यादगारी गेट बनाने का ऐलान, शमशानघाट पक्का करने सहित बाबा अमर दास डेरे को जाने वाला रास्ता भी होगा पक्का

पूरा देश शहीद के बेमिसाल बलिदान का सदा ऋणी रहेगा

समाना, 27 सितम्बर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

कश्मीर के अनंतनाग में देश की एकता और अखंडता की रखा करते हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए समाना हलके के गाँव बल्लमढ़ निवासी भारतीय फ़ौज के जवान सैनिक प्रदीप सिंह निमित्त अंतिम अरदास में आज श्रद्धांजलि भेंट की गईं।

इस मौके पर पंजाब के मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ़ से शहीद को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए राज्य के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शहीद की याद में विभिन्न कार्यों पर 99 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे। स. जौड़ामाजरा ने बताया कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान कुछ दिन पहले ख़ुद इस गाँव में आकर ऐलान करके गए थे कि शहीद की पत्नी सीमा रानी को उसकी योग्यता मुताबिक पब्लिक कालेज में सहायक प्रोफ़ैसर लगाया जाएगा और यह नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री देश के लिए इस शूरवीर द्वारा दिए गए बेमिसाल बलिदान के सम्मान के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक भी परिवार को सौंपकर गए थे।
स. जौड़ामाजरा ने बताया कि गाँव के प्राईमरी स्कूल के नाम समेत पब्लिक कालेज समाना में नए बनाए जाने वाले ब्लाक का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाएगा। शहीद के नाम पर 20 लाख रुपए की लागत के साथ नया कम्युनिटी हाल, 16 लाख रुपए के साथ पुस्तकालय और 18 लाख रुपए की लागत के साथ स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके साथ भवानीगढ़-कुलारा-बल्लमढ़ रोड का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जायेगा और 10 लाख रुपए के साथ भवानीगढ़ रोड पर यादगारी गेट का निर्माण करवाया  जाएगा। इसके अलावा बाबा अमर दास डेरे का रास्ता 31 लाख रुपए की लागत से पक्का करने समेत 4 लाख रुपए की लागत से शमशानघाट पक्का किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री स. जौड़ामाजरा ने शहीद की पत्नी सीमा रानी, पिता दर्शन सिंह और भाई कुलदीप सिंह के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की। स. जौड़ामाजरा ने मातृ भूमि की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि पूरा देश शहीदों का सदा ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश और इसके लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि शहीद का महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी ओर भी तनदेही और समर्पित भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

जि़क्रयोग्य है कि 19 आर.आर. सिख लाईट इनफैंटरी के जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों के खि़लाफ़ तलाशी मुहिम के दौरान 13 सितम्बर को शहीद हो गए थे। उसकी मृतक देह करीब 5 दिनों बाद मिली थी। मंत्री ने कहा कि यह शहादत देश, पंजाब और विशेषकर शहीद के परिवारों के लिए कभी न पूरी होनी वाली क्षति है।

इस मौके पर गुलजार सिंह विर्क, गुरदेव सिंह टिवाना, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, सुरजीत सिंह फ़ौजी, रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डायरैक्टर ब्रिगेडियर भुपिन्दर सिंह ढिल्लों, एस.डी.एम. समाना चरनजीत सिंह, जि़ला रक्षा सेवाएं कल्याण अफ़सर एम एस रंधावा, हरदीप सिंह चीमा, हरमेश शर्मा, सुरजीत सिंह दहीया, राजबीर सिंह बल्लमगढ़, परविन्दर सिंह, जुगराज सिंह, काला बल्लमगढ़ समेत भारतीय सेना के मौजूदा और पूर्व जवान और अधिकारी, सिविल और पुलिस प्रशासन समेत राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थायों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

Post Views: 412
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

कुराली की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 8 झुलसे

Next Post

एशियाई खेल भारतीय निशानेबाजों ने 2 स्वर्ण समेत 7 पदक झटके

Related Posts

कल का पंचांग
BREAKING

दैनिक पंचांग

0
BREAKING

03 August 2026

0
Blog

02 August 2026

0
BREAKING

01 August 2026

0
Blog

31 July 2026

0
Blog

30 July 2026

0
Next Post
एशियाई खेल भारतीय निशानेबाजों ने 2 स्वर्ण समेत 7 पदक झटके

एशियाई खेल भारतीय निशानेबाजों ने 2 स्वर्ण समेत 7 पदक झटके

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982