नई दिल्ली, आइएएनएस-निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि गुजरात विधान सभा चुनाव के नतीजे भाजपा को सच का एहसास करा देंगे। गुजराती टीवी चैनल से बात में उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में सरकार बनाने ही नहीं जा रही है बल्कि जो आंकड़े होंगे उससे पीएम नरेंद्र मोदी के भी होश फाख्ता होने तय हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह रही कि मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भद्दा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कुछ कहने के लिए नहीं है, इस वजह से मोदी केवल उन पर निशाना साधने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह पर अनर्गल आरोप जड़ रही है। उन्हें पता होना चाहिए कि मनमोहन देश के पीएम रह चुके हैं। इससे एक गलत परंपरा शुरू हुई है। राहुल ने कहा कि भाजपा ने उनकी छवि खराब करने के लिए एक सुनियोजित अभियान चलाया है। गुजरात में दूसरे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर एक और प्रहार किया। देश के शीषर्ष औद्योगिक व व्यावसायिक संगठन ‘फिक्की’Þ की 90वीं बैठक में मोदी ने आरोप लगाया कि बैंकों का डूबत ऋ ण पिछली संप्रग सरकार का सबसे ब़़डा घोटाला है। बैंकों के जरिए 2जी व कॉमनवेल्थ से भी ब़़डा घोटाला किया गया।











