छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की कृपा पात्र शिष्या सुश्री हर्षाली बहन का दिनांक 6 जनवरी 2024 से 8 जनवरी 2024 तक गीता भागवत सत्संग आयोजन गोंदिया आश्रम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने अपनी सहभागिता दिखाई।
दिनांक 8 जनवरी को महिला उत्थान मंडल का एकदिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां,महिला सशक्तिकरण दिव्य शिशु संस्कार जैसे विषयों पर सभी बहनों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया।
परम पूज्य गुरुदेव के अमृत वचन “सबका मंगल सबका भला” का अनुसरण करते हुए सभी साधकों ने विश्व मंगल की कामना की।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा वर्ष भर में समाज कल्याण के अनेक कार्य किए जाते हैं, जिसमें गरीबों को अन्न वितरण दीपावली में भंडारा ऋषि प्रसाद छाछ वितरण जैसे अनेक कार्य सम्मिलित है।
आश्रम समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी, कोषाध्यक्ष श्री संतोष डोडानी, सचिव पप्पू मनकानी, सदस्य श्री गोपी वरंदानी, श्री प्रताप गोपलानी, श्री अनिल जोतवानी श्री आत्माराम गोपलानी, श्री रमेश हसरानी, श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, युवा सेवा संघ प्रभारी श्री राजू नागरिकर, श्री गणेश बोरकर, आश्रम संचालक श्री पंकज भाई, गुरुकुल संचालिका नीता बहन, बाल – संस्कार, महिला मंडल प्रभारी एकता अनवानी की ओर से सभी साधकों का अभिनंदन किया गया एवं *साध्वी हर्षाली बहन का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पूज्य गुरुदेव की आरती एवं महा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।













