ADVERTISEMENT
ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन जारी किया है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि केजरीवाल को 18 जनवरी को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, आप की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर के अनुसार केजरीवाल पार्टी नेताओं से बातचीत करने के लिए 19 से 20 जनवरी तक गोवा में रहने वाले हैं। केजरीवाल तीन जनवरी को तीसरी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।













