ADVERTISEMENT
खराब मौसम के कारण बांग्लादेश की राजधानी ढाका ले जायी गयी मुंबई-गुवाहाटी उड़ान शनिवार को यहां ‘लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई’ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गयी। विमान शुक्रवार रात को यहां पहुंचना था, लेकिन यह शनिवार सुबह 11.10 बजे उतरा। इंडिगो की एक प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की उड़ान का मार्ग गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण ढाका की ओर परिवर्तित करना पड़ा था।












