ADVERTISEMENT
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को कहा कि खाते में राशि होने के बावजूद अधूरे केवाईसी (अपने ग्राहक को जानिये) वाले फास्टैग 31 जनवरी के बाद निष्कि्रय कर दिए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाने के लिए एनएचएआई ने ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल लागू की है। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जोड़ने को हतोत्साहित करना है। एनएचएआई ने कहा कि वाहन चालकों को रिजर्व बैंक दिशानिर्देशों के अनुरूप फास्टैग की केवाईसी पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।













