प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत अब हरियाणा की मनोहर सरकार भी पांच बिंदुओं को अपने एजेंडे में टॉप पर लेकर चलेगी। बेशक, प्रदेश में पहले से ही पांचों सेक्टरों में काम हो रहा है, लेकिन अब इसकी गति और तेज की जाएगी। भूमि एवं संपत्ति, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष फोकस करने को कहा है। पिछले दिनों मुख्य सचिवों के तीसरे सम्मेलन में उन्होंने ये प्रस्ताव रखे थे।
मुख्य सचिवों के सम्मेलन में हुई चर्चा और लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में इन विभागों के मंत्रियों के अलावा प्रशासनिक सचिव व सीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ़ कमल गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ़ बनवारी लाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक मौजूद रहे।