छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति ने आज ग्राम पालामऊ के आसपास के हजारों जरूरतमंदों को एकत्रित कर वस्त्र ,मिठाई और जरूरत की सामग्री भेंट की । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि समिति वर्ष भर बच्चे , युवा और बुजुर्गों के लिए सेवा कार्य करते रहती हैं । जिसमें गर्मी में नि:शुल्क छाछ वितरण , बरसात में पौधारोपण , दीपावली पर्व पर भण्डारे , विद्यार्थी शिविर , साधक सम्मेलन , लिंगा आश्रम में प्रतिमाह आमवस्या के आसपास भण्डारे , खजरी गोशाला में कत्ल खाने से बचाई गई सैकड़ों गायो को नया जीवन देने की सेवा ,ठंड में कम्बल , वस्त्र और स्वास्थ्यवर्धक दवाई आदि ऐसी अनगिनत सेवाएं वर्ष भर चलती हैं । पर्यावरण संरक्षण हेतु 25 दिसम्बर के पहले तुलसी पूजन विश्वव्यापी अभियान समाप्त होने के बाद अब जिले भर में मातृ – पितृ पूजन दिवस का आयोजन जगह – जगह सम्पन्न हो रहा है जिसमें स्कूलों के लिए अलग टीम तथा भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों में अलग – अलग टीमें गठित की गई हैं। जिले भर के साधक पूरी ततपरता से यह सेवा कर रहे हैं। ग्राम पालामऊ के आसपास के जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री भेंट की । जिसमें बच्चे , युवा और बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखा गया । कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम में लगभग 8 हजार से अधिक लोग लाभांवित हुए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की सदस्य ललिता घोगें , जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष विलास घोगें उपस्थित रहे । इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , सुभाष इंगले , नरेन्द्र सोनारे , रामराव लोखंडे , बबलू माहोरे , अशोक कराडे , भूपेश पहाड़े , सुजीत सूर्यवंशी , वैशाली भुसारे , छाया सूर्यवंशी , रुपाली इंगले , श्रृद्धा बहन , कंचन बहन , दीपा डोडानी आदि ने अपनी – अपनी सेवाएं दी ।












